scriptखुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के लिए किया पोस्ट, फैंस फोटो देख बोले- Congrats | Khushi Kapoor Birthday Wishes boyfriend actor Vedang Raina fans see pics said congratulations | Patrika News
बॉलीवुड

खुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के लिए किया पोस्ट, फैंस फोटो देख बोले- Congrats

Khushi Kapoor Wish Vedang Raina Birthday: खुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने एक्टर को स्पेशल तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 

मुंबईJun 02, 2024 / 03:15 pm

Priyanka Dagar

Khushi Kapoor Wish Vedang Raina Birthday

Khushi Kapoor Wish Vedang Raina Birthday

Khushi Kapoor Birthday Wishes Vedang Raina: जाह्नवी कपूर की बहन और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को लेकर खबर आ रही है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। खुशी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना को 24वें बर्थडे पर खास अंदाज में विश किया है। पोस्ट देख फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है। अक्सर खुशी और वेदांग को कई पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा जाता है, पर कपल ने अपने रिश्ते में ऑफिशियल नहीं किया है।

खुशी कपूर ने किया रूमर्ड बॉयफ्रेंड को विश (Khushi Kapoor Birthday Wishes Vedang Raina)

खुशी कपूर ने जो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है उससे दोनों के रिश्ते पर मुहर लगती नजर आ रही है। खुशी ने वेदांग रैना के बर्थडे पर एक फोटो पोस्ट की है इसमें वह अपने डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं। खुशी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे वेदांग रैना” अब फैंस दोनों के अफेयर को कंफर्म कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
 

‘मिर्जापुर 3’ OTT पर कब होगी रिलीज? सामने आया ये अपडेट, वीडियो देख फैंस हुए खुश

Khushi Kapoor Wish Vedang Raina Birthday:
वेदांग रैना हाल ही में आई फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आए थे। वेदांग अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि सिंगर भी हैं। वहीं, खुशी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। वेदांग और खुशी को लेकर खबर थी कि दोनों एक रिश्ते में है और उनके बर्थडे पर खुशी कपूर का विश करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / खुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के लिए किया पोस्ट, फैंस फोटो देख बोले- Congrats

ट्रेंडिंग वीडियो