पहले तो इस सीन को मेकर्स एक स्टंटमैन से कराना चाहते थे लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इस सीन को खुद करने का फैसला लिया। विक्रम भट्ट उनके इस फैसले के खिलाफ थे, लेकिन आमिर खान ने किसी तरह उन्हें राजी कर लिया। सीन रात का था और रेलवे लाइन पर शूट होना था। एक्शन हो चुका था और कैमरा रोल हो चुका था। सामने से आती हुई ट्रेन की हेडलाइट ऑन हो चुकी थी और वह आमिर की तरफ तेजी से आ रही थी। आमिर रेल की तरफ भाग रहे थे। इस सीन में सबसे अलग बात ये थी कि आमिर ने जितनी स्पीड सोची थी, उससे ज्यादा तेज रेल आ रही थी।