scriptTROLL होने पर यूं भड़की कृति सेनन! दिया ऐसा जवाब.. | kriti senon reply on troll | Patrika News
बॉलीवुड

TROLL होने पर यूं भड़की कृति सेनन! दिया ऐसा जवाब..

एक मैगजीन से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने खुल कर अपनी बात कही है, लोगों की समझ पर ही सवाल खड़े कर दिए

जयपुरJan 14, 2018 / 08:29 pm

Amit Singh

kriti senon

kriti senon

बॉलीवुड में हीरोपंती जैसी फिल्मों से अपना सिक्का जमा चुकी एक्ट्रेस कृति सेनन आज फिल्मी जगत में एक जाना पहचाना नाम है। बॉलीवुड में वो अपनी अदाकारी का लौहा मनवाते हुए कई अवार्ड भी जीत चुकी हैं। लेकिन हाल में बॅालीवुड के चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन एक अवार्ड को लेकर ट्रोल हो गए।

BIG BOSS 11: आखिरी हफ्ते में हिना खान के दुश्मन बने बाकी घर वाले

बता दें 30 दिसंबर को एक अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहिद कपूर और कृति सेनन को एक अजीबओगरीब अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड का नाम था- NOTHING TO HIDE AWARD…इस अवार्ड के चलते शाहिद और कृति ट्विटर पर हंसी का पात्र बन गए। सभी के ज़हन में सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर क्या है ये NOTHING TO HIDE ?

BIG BOSS 11: आखिरी हफ्ते में हिना खान के दुश्मन बने बाकी घर वाले

बता दें इस अवार्ड को लेने के लिए शाहिद कपूर वहां मौजूद नहीं थे लेकिन फिर भी उन्होंने एक वीडियो कॅाल के जरिए अपने फैन्स को धन्यवाद दिया। कुछ इसी तरह कृति सेनन ने भी वहां मौजूद फैन्स का शुक्रिया अदा किया। लेकिन लोग अभी तक नहीं समझ पाए की अवार्ड का मतलब क्या था।

फिर से करण जौहर से भिड़ी कंगना ..बोला कुछ ऐसा कि यकीन नहीं करेंगे आप
तब से कृति और शाहिद दोनो ही इसे लेकर टो्रल हो रहे हैं। जिसके बाद अब जाकर कृति के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने ट्रोल करने वालो को आड़े हाथों लिया। एक मैगजीन से बातचीत के दौरान कृति ने कहा है कि- ‘मुझे समझ में नही आ रहा है कि आखिर अवार्ड में ना समझ में आने वाली क्या चीज है?आखिर लोग इस अवार्ड को लेकर इतने हक्के बक्के क्यों हो गए है?’ हालांकि अभी तक शाहिद कपूर का इस अवार्ड को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Home / Entertainment / Bollywood / TROLL होने पर यूं भड़की कृति सेनन! दिया ऐसा जवाब..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो