बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. शाहरुख जल्द ही 'पठान', 'जवान', 'डंकी' और 'डॉन 3' में नजर आने वाले हैं, जिनकी शूटिंग वो बैक टू बैक करेंगे. वहीं उनकी इस फिल्मों को लेकर उनके फैंस भी खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से वेट कर रहे हैं. शाहरुख का लास्ट टाइम साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर नाकाम शामिल हुई थी.