scriptक्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी कर सकते हैं बॉलीवुड में एंट्री, ऐसी है तैयारी | Mahendra Singh Dhoni Bollywood innings may start soon after retirement | Patrika News
बॉलीवुड

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी कर सकते हैं बॉलीवुड में एंट्री, ऐसी है तैयारी

महेन्द्र सिंह धोनी से पहले कई अन्य क्रिकेटर्स बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुके हैं। इनमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, अजय जडेजा, विनोद काम्बली और युवराज सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

मुंबईJun 03, 2020 / 09:31 pm

पवन राणा

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी कर सकते हैं बॉलीवुड में एंट्री, ऐसी है तैयारी

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी कर सकते हैं बॉलीवुड में एंट्री, ऐसी है तैयारी

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भावी पारी को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। ताजा संकेत हैं कि वे फिल्मी दुनिया में सक्रिय हो सकते हैं। मॉडलिंग वे पहले से करते रहे हैं। बॉलीवुड में जॉन अब्राहम और सुशांत सिंह राजपूत समेत कई सितारों से दोस्ती होने के कारण यह क्षेत्र उनके लिए जाना-पहचाना है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक धोनी फिल्म निर्माता के तौर पर नई पारी शुरू कर सकते हैं। उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें वे फिल्म इंडस्ट्री के कॉर्पोरेट हाउसेज के साथ मिलकर मूर्त रूप देना चाहते हैं। जॉन अब्राहम निर्माता भी हैं। धोनी उनके साथ साझेदारी में फिल्म निर्माण की शुरुआत कर सकते हैं। इस तरह की अटकलें भी हैं कि निदेशक समीर कार्णिक अपनी अगली फिल्म ‘डॉग हाउस’ के कलाकारों में धोनी को शामिल करना चाहते हैं। यह फिल्म संजय दत्त, सुनील शेट्टी और आर. माधवन को लेकर बनेगी।

बन चुकी है बायोपिक
निर्देशक नीरज पांडे महेंद्र सिंह धोनी पर ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ (2016) नाम से बायोपिक बना चुके हैं, जिसमें उनका किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने अदा किया था। धोनी के संघर्ष से शिखर तक के सफर वाली इस फिल्म के निर्माण के दौरान धोनी की बॉलीवुड में जान पहचान बढ़ी। उसी दौरान उन्होंने कहा था कि वे फिल्मी दुनिया से जुडऩा चाहेंगे। हॉलीवुड की बड़ी कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज इस बायोपिक के निर्माताओं में शामिल थी।

फिल्मों में खुद को आजमा चुके हैं कई क्रिकेटर्स
बॉलीवुड ने अगर ‘लगान’ और ‘काई पो छे’ जैसी फिल्में बनाकर अपने क्रिकेट-प्रेम का इजहार किया है तो क्रिकेटर्स को भी बॉलीवुड लुभाता रहा है। बतौर अभिनेता कई क्रिकेटर्स फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अस्सी के दशक में संदीप पाटिल ने ‘कभी अजनबी थे’ में पूनम ढिल्लों के साथ काम किया था। इस फिल्म में पूर्व विकेट कीपर सैयद किरमानी ने भी एक्टिंग की थी। सुनील गावस्कर (मालामाल), कपिल देव (इकबाल, मुझसे शादी करोगे, स्टम्प्ड), अजय जडेजा (खेल), विनोद काम्बली (अनर्थ), युवराज सिंह (भाग मिल्खा भाग) और हरभजन सिंह (सेकेंड हैंड हसबैंड) में नजर आए थे। इरफान पठान तमिल फिल्म ‘कोबरा’ से एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं।

एक्टर बनने पर जोर नहीं
फिल्मों में क्रिकेटर्स की नाकाम पारी को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी का जोर एक्टर बनने पर कम ही है। सूत्रों ने बताया- ‘धोनी दूसरे क्रिकेटर्स से अलग हैं। वे रिटायरमेंट के बाद ऐसे क्षेत्र में खुद को व्यस्त रखना चाहते हैं, जो उनकी पसंद का हो।फिल्म इंडस्ट्री के प्रति उनकी दिलचस्पी पिछले कुछ साल से बढ़ी है।’

Home / Entertainment / Bollywood / क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी कर सकते हैं बॉलीवुड में एंट्री, ऐसी है तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो