
मीका सिंह की हालत बेहद खराब है उनके गले में इंफेक्शन हो गया है
Mika Singh Health: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के फैंस के लिए निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। तबीयत ठीक न होने के चलते वह विदेश में ही फंस गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।
यूएस में बैक-टू-बैक शोज किए, आराम नहीं किया: मीका
मीका सिंह ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मेरे 24 साल के लंबे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है। मुझे मेरे शोज पोस्टपोन करने पड़े हैं क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं हमेशा से ही बहुत सतर्क रहता हूं जब बात मेरी हेल्थ की हो। मगर मैंने यूएस में बैक टू बैक शोज किए। बिल्कुल भी आराम नहीं किया। नतीजा ये हुआ कि मेरी तबीयत बिगड़ने लगी।'
मीका सिंह को हुआ करोड़ों रुपए का नुकसान
सिंगर गले में इंफेक्शन के चलते अपने कॉन्सर्ट में परफॉर्म भी नहीं कर पाए। ऐसे में उन्हें 15 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। मीका सिंह ने बताया कि उन्हें 10-15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शोज में परफॉर्म न कर पाने की वजह से उन्हें कई लोगों के पैसे लौटाने भी पड़े हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया और सीडी और लिप सिंक के जरिए गाना गाने की इजाजत दी। आज तक की सारी मेहनत, इमेज, रिसेप्ट सब खराब हो जाती है।'
मीका बोले- तबीयत में सुधार आया, जल्द काम शुरू करूंगा
मीका ने बताया कि उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा- 'मैं इस हफ्ते से अपना काम और रिकॉर्डिंग शुरू करने का प्लान बना रहा हूं। मेरे पास कुछ रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिनके जरिए मैं अपने नुकसान की भरपाई कर लूंगा। उसके बाद, मैं बाली, सिंगापुर, मलेशिया, जकार्ता जैसी जगहों पर भी परफॉर्म करूंगा।'
Published on:
24 Aug 2023, 9:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.