इतना ही कहा जाता है कि उनकी दिलीप कुमार और निम्मी और उनके पति अली रजा, महमूद साहब, सुनील दत्त और नरगिस जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काफी अच्छी और गहरी दोस्ती भी साझा किया करते थे। कहा जाता है कि नरगिस दत्त, मोहम्मद उमर मुकरी को अपना भाई माना करती थीं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि अपने आखिरी दम तक नरगिस उनके परिवार के हर सुख-दुख में शामिल रहीं। मुकरी को उनके सबसे फेमस किरदार ‘नत्थुलाल’ से काफी पहचान मिली और आज भी उन्हें इसी किरदार के लिए याद किया जाता है।