साल 2016 से पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई पाकिस्तान कलाकारों ने काम किया है, जिनमें फवाद खान (Fawad Khan), माहिरा खान (Mahira Khan), अली जफर (Ali Zafar) और सबा कमर (Saba Qamar) जैसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं, लेकिन साल 2016 में जम्मू-कश्मीर के बारामूला के पास हुए 'उरी हमले', जिसमें 30-40 से ज्यादा जवानों शहीद हुए थे के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रतिबंध लगा दिया था। उस दिन से लेकर अभी तक हिंदी फिल्मों में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को काम करते नहीं देखा।