जल्द पेरेंट्स बनने वाले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (ranbir Kapoor) पहली बार बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इन दिनों दोनों स्टार्स अपनी फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं, जो बेहद जोरो-शोरों के साथ की जा रही है। ये फिल्म आने वाली 9 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। अयान मुखर्जी (Ayan mukherji) द्वारा इस फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) ने प्रोड्यूस किया है।