आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी बिग बजट फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) से बड़े पर्दे पर 5 साल बाद वापसी की थी, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही, जिसके बाद उनको कमाई से लेकर फीस को लेकर काफी बड़े घाटे का सामना करना पड़ा। बड़े सिनेमाघरों से लेकर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी खरी नहीं उतर पाई और अपने बजट का आधा पैसा भी नहीं कमा पाई। ऐसे में आमिर काफी निराश नजर आ रहे हैं। एक तरह जहां इसके फ्लॉप होने के पीछ 'बायकॉट ट्रेंड' को इसकी वजह माना जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर वेब सीरीज 'आश्रम' के डायरेक्टर प्रकाश झा (Prakash Jha) का कहा है कि ये फिल्म ही बकवास है।