काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर लगातर बॉलीवुड फिल्मों को लेकर 'बायकॉट ट्रेंड' चलाया जा रहा है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के कुछ कुछ महिनों में कुछ बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से ज्यादा तर फिल्में इस ट्रेंड का शिकार बनीं और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं। ऐसे में अब आने वाली फिल्मों को लेकर भी सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है, जिनमें कई स्टार्स और एक्ट्रेस की फिल्में शामिल है। इस मुद्दे पर इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे अपना रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं अब हाल में गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी अपनी बात रखते हुए बड़ा बयान दिया है।