बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) आज किसी भी पहचान के मोहजात नहीं हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में करबीन 700 फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को विलन बन डराया भी। कॉमेडी कर हंसाया भी। आज भी वो फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने भी आज के समय में इंडस्ट्री की मोस्ट टेलेंट एक्ट्रस में से एक हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। शाक्ति कपूर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनको उनके फैंस द्वारा और कई सेलेब्स की ओर से बधाई के संदेश भी मिल रहे हैं। शक्ति कपूर का जन्म साल 1952 में दिल्ली में हुआ था।