बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जल्द ही ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) की बायोपिक में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर इन दिनों एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने फिल्म का एक टीजर और पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा था, जो काफी हैरान करने वाला था। कमाल की बात ये है कि अपनी हर फिल्म की तरह रणदीप ने इस फिल्म के लिए भी जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की। उन्होंने इस फिल्म में सावरकर का किरदार निभाने के लिए कई किलो वजह घटाया, जो किसी के लिए भी हैरानी भरा हो सकता है।