सलमान से ब्रेकअप और विवेक संग रिश्तों को लेकर ऐश्वर्या राय ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जाता है कि यही वो समय था, जब एक्टर के करियर पर काल मंडराने लगा था। इसी एक रिश्ते की वजह से उनका पूरा करियर बर्बादी की कगार पर पहुंच गया था। कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय और विवेक का रिश्ता भी खत्म हो गया, लेकिन ऐश्वर्या ने कभी भी इस बात को नहीं माना कि वो विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं।
ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात करते हुए विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया था कि 'सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है'। इस एक बयान ने विवेक से उनका बचा-कुचा करियर भी खत्म कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एक पैसकॉन्फ्रेंस भी रखी थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।