इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के साथ-साथ नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar Case) में पुलिस और ED के निशाने पर बनी हुई हैं। ED लगातार जैकलीन से पूछताछ कर रही है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही से काफी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस से करीबन 6 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उनसे कम से कम 50 सवाल किए गए। साथ ही एक्ट्रेस ने जैकलीन फर्नांडीस के साथ केनेक्शन होने का लिंक भी पूछा गया।