दरअसल, 'मेगा ब्लॉकबस्टर' कोई फिल्म, सीरीज या टीवी शो नहीं बल्कि ई- कॉमर्स कंपनी मीशो (MEESHO) के लिए एक प्रमोशन कैंपेन है, जिसका प्रमोश ये सभी सेलेब्स और क्रिकेटर कर रहे हैं। हाल में सौरव गांगुली ने अपने ट्विटर पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'ये कॉपी पोस्ट करें। इसकी शूटिंग में मजा आया। मेरा नया मेगा ब्लॉकबस्टर जल्द रिलीज होने वाला है। प्लीज ये सुनिश्ति करें कि 1 सितंबर वाले पोस्ट में कहीं भी MEESHO की ब्रांडिंग या हैशटैग का ज़िक्र न हो।' अपनी गलती का अहसास होते ही सौरव ने अपने इस पोस्ट को फौरन ही डिलीट कर दिया, लेकिन अब इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।