साथ ही दिन पर दिन उनके फैंस की संख्या में बढ़ौतरी होती जा रही थी। हालांकि, ऋषि कपूर का हमेशा से ही सिगरेट पीने का काफी शौक था, लेकिन वो कभी-कभार ही सिगरेट पिया करते थे। एक दिन उनके साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसके बाद उनको सिगरेट छोड़ने में काफी मदद की। उन्होंने इस घटना के बाद फिर कभी स्मोकिंग नहीं की।
बताया जाता बै कि उनका ये किस्सा ऋषि कपूर की किताब ‘खुल्लम खुल्ला’ में भी है। किताब में लिखा है कि ऋषि कपूर पहले बहुत सिगरेट पीते थे, लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा को उनकी ये आदत अच्छी नहीं लगी। ऐसे में रिद्धिमा अक्सर सुबह-सुबह अपने पापा को किस करती थीं, लेकिन एक दिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।