scriptश्रीदेवी के निधन के बाद और ज्यादा धार्मिक हो गई हैं Janhvi Kapoor, मां को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस? | Mr & Mrs Mahi star Janhvi Kapoor has become more religious after Sridevi death what did the actress say about her mother | Patrika News
बॉलीवुड

श्रीदेवी के निधन के बाद और ज्यादा धार्मिक हो गई हैं Janhvi Kapoor, मां को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चा में हैं। मूवी में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने मां श्रीदेवी के बारे में क्या कहा है।

मुंबईMay 26, 2024 / 02:43 pm

Prateek Pandey

मां श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर

मां श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर

Janhvi Kapoor: हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने बताया कि मां श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद वो और ज्यादा धार्मिक हो गई हैं। उन्होंने श्रीदेवी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

और ज्यादा धार्मिक हो गई हैं जान्हवी

हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रीदेवी के बारे में बताते हुए जान्हवी ने बताया, “वो ऐसी बातों में विश्वास रखती थीं जिस पर किसी का भी ध्यान नहीं जाता था। वो मानती थीं कि कुछ कामों को खास डेट पर ही करना चाहिए।’ जान्हवी ने आगे बताया, ‘शुक्रवार को बाल नहीं काटने चाहिए क्योंकि यह लक्ष्मी को घर में आने से रोकता है। और शुक्रवार को काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। मैंने पहले कभी भी इस तरह की चीजों पर भरोसा नहीं किया।’
जान्हवी ने कहा, ‘मां के निधन के बाद मैंने उन पर विश्वास करना शुरू कर दिया। शायद बहुत ही ज्यादा। मुझे नहीं पता कि जब वह आसपास थीं तो क्या मैं इतनी धार्मिक इंट्रेस्ट वाली थी। हम सभी इन प्रथाओं का पालन करते थे क्योंकि मां ने किया था। मुझे लगता है कि मैंने हमारे धर्म में और ज्यादा मानना शुरू कर दिया है।’
यह भी पढ़ें

Janhvi Kapoor बॉयफ्रेंड पर करती हैं शक! सबके सामने किया खुलासा

जान्हवी कपूर इस समय अपनी मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था, ‘ये दो लोगों की कहानी है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक-दूसरे से हिम्मत पाते हैं। और यह एक बहुत ही प्यारी कहानी है। यह सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है। यह एक पारिवारिक ड्रामा है। यह एक पिता और बेटे की कहानी है।’

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / श्रीदेवी के निधन के बाद और ज्यादा धार्मिक हो गई हैं Janhvi Kapoor, मां को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

ट्रेंडिंग वीडियो