scriptआलिया भट्ट संग रणबीर की शादी से पहले मां नीतू कपूर ने करवाया एड शूट, देखें वायरल फोटो | neetu kapoor share cute selfie with son ranbir kapoor | Patrika News
बॉलीवुड

आलिया भट्ट संग रणबीर की शादी से पहले मां नीतू कपूर ने करवाया एड शूट, देखें वायरल फोटो

नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब नीतू ने रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नई दिल्लीApr 06, 2022 / 04:30 pm

Sneha Patsariya

neetu_kapoor.jpg
रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की शादी की चर्चा इन दोनों जोरों पर हैं। अब खबर आ रही है कि कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज और ग्रैंड शादी चेंबूर स्थित ‘RK हाउस’ में होगी। बताया जा रहा है कि 3-4 दिन की सेरेमनी के बाद रणबीर-आलिया पंजाबी रीति रिवाज से 17 अप्रैल को शादी करेंगे। नीतू कपूर से लेकर रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर हाईलाइट बने हुए हैं। जहां नीतू कपूर इन दिनों वापस काम पर लौट कर खुद को बिजी रखने के लिए डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही हैं, तो वहीं रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा के बाजार में छाए हुए हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि नीतू कपूर इन दिनों छोटे पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं। ऐसे में उनके पास बड़े बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट भी आने लगे हैं। जल्द ही एक नए एड शूट में नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ दिखाई देने वाली हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी एक क्यूट सी सेल्फी शेयर की है। जिस पर फैंस धड़ाधड़ लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। अपनी इस क्यूट सी सेल्फी को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा- ऐड शूट विद माय जाने जिगर हार्ट बीट… नीतू कपूर के दिल की धड़कन बढ़ना लाजमी है। क्योंकि जल्द ही उनका बरसों पुराना सपना पूरा जो होने जा रहा है।
फैंस नीतू की इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दोनों मां-बेटे की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। इसके साथ ही फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि ये सिर्फ आपके नहीं बल्कि और भी कई लोगों के जाने-जिगर हैं। तो कोई कमेंट कर रहा है कि नजर ना लगे। तो वहीं कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि शादी की तैयारी कर ली क्या? इस फोटो में अपने जाने जिगर पर प्यार लुटाते हुए मां नीतू कपूर काफी खुश नजर आ रही है। वही बात करें मां बेटे के लुक की तो जहां रणबीर कपूर ब्लैक डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। तो वहीं नीतू कपूर मिनिमल मेकअप के साथ येलो कुर्ती में दिखाई दे रही हैं।
नीतू की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म जुग-जुग जियो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। वही रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं इसके साथ ही एनिमल जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / आलिया भट्ट संग रणबीर की शादी से पहले मां नीतू कपूर ने करवाया एड शूट, देखें वायरल फोटो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो