scriptऐश्वर्या नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी अकबर की जोधा, बचपन में शक्ल देख नाम पड़ा था जोधाबाई !! | not aishwarya rai Chitrangada Singh is jodha bai of bollywood industry | Patrika News
बॉलीवुड

ऐश्वर्या नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी अकबर की जोधा, बचपन में शक्ल देख नाम पड़ा था जोधाबाई !!

ऐश्वर्या नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी अकबर की जोधा, बचपन में शक्ल देख नाम पड़ा था जोधाबाई !!

Nov 15, 2017 / 03:04 pm

Riya Jain

Chitrangada Singh

Chitrangada Singh

इस बॅालीवुड इंडस्ट्री में लगभग सभी एक्ट्रेस खूबसूरत हैं लेकिन कुछ की खूबसूरती कुदरती है। आज हम बात कर रहे हैं उस एक्ट्रेस की जो भले ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ना मशहूर हुई हों लेकिन उनकी ब्यूटी और फिगर के सभी दिवाने हैं। जी हम बात कर रहें हैं एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की। उन्हें हमेशा से ही सभी एक्ट्रेस से अलग देखा जाता रहा है। कहा जा सकता है की वे एक हसीन स्त्री की परिभाषा है। भारत में शायद ही एसा कोई हो जिन्हें चित्रांगदा सुंदर ना लगती हो।

बता दें जल्द ही चित्रांगदा साहेब बीवी और गैंगस्टर की आने वाले सीक्वल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे एक राजस्थानी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं। और इसी के चलते हाल में वे अपने होमटाउन, जहां वे पैदा हुई थी पहुंची। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें की चित्रांगदा राजस्थान के शहर जोधपुर की रहने वाली हैं। वे कई सालों बाद एक बार फिर जोधपुर पहुंची।

 

Chitrangada Singh

चित्रांगदा ने अपने बचपन को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया की,- एक बार मेरी मां ने मेरे बचपन की बातें करते वक्त बताया था की जब में एक आर्मी के अस्पताल में पैदा हुई थी। वहां जो नर्स मेरी देखरेख कर रही थी उन्हें मुझमें एक तेज और खूबसूरती दिखाई दे रही थी। इसी वजह से वे मुझे जोधाबाई कहकर पुकार रही थी। मां का शुक्रिया जो उन्होंने मेरा नाम जोधाबाई नहीं रखा।

बता दें चित्रांगदा इन दिनों बिकानेर में साहेब बीवी और गेैंगस्टर 3 की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया की बिकानेर में जहां वे ठहरी है वे एक बहुत बड़ा किला है। और किले की खूबसूरती से उन्हें प्यार हो गया है।

अगर चित्रांगदा के करियर की बात करें तो बता दें उन्होंने साल 2003 में फिल्म सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाइशें ऐसी से की थी। इसके बाद वे अक्षय कुमार और जॅानी अब्राहम संग देसी ब्याज और कई जानी मानी फिल्मों में काम करती नजर आई। फिल्म साहेब बीवी और गेैंगस्टर 3 में इस बार संजय दत्त भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / ऐश्वर्या नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी अकबर की जोधा, बचपन में शक्ल देख नाम पड़ा था जोधाबाई !!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो