scriptदीपिका पादुकोण और राणा दग्गुबती के बाद श्रद्धा कपूर ने रचा कीर्तिमान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी | Number of followers on Shraddha Kapoor's Instagram crosses 5 crores | Patrika News
बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण और राणा दग्गुबती के बाद श्रद्धा कपूर ने रचा कीर्तिमान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Bollywood actress Shraddha Kapoor) पिछले कुछ सालों से अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया (Social media) पर एक नई उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है।

मुंबईJul 11, 2020 / 05:53 pm

Shaitan Prajapat

shraddha kapoor

shraddha kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Bollywood actress Shraddha Kapoor) पिछले कुछ सालों से अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया (Social media) पर एक नई उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या ने 5 करोड़ (Number of Followers on Instagram) के आंकड़े को पार कर लिया है। इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के बूते श्रद्धा ने कुछ बेहतरीन फिल्मों के साथ दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाया है।

श्रद्धा की समझ और सकारात्मकता ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है और इसी के चलते अपने कई समकालीनों को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री ने आज इंस्टाग्राम पर भी अपनी मोहर लगा दी है। श्रद्धा कपूर की इंस्टाग्राम फैमिली में सदस्यों की संख्या ने पांच करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। अपनी लोकप्रियता का बेहतर इस्तेमाल करते हुए, श्रद्धा ने पशु कल्याण और पशु अधिकार के प्रति हमेशा अपना समर्थन दिया है। निस्संदेह, श्रद्धा कभी भी सकारात्मकता के साथ अपनी छाप छोड़ने में विफल नहीं रही हैं।

shraddha kapoor

दीपिका पादुकोण फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन के पार
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन (5 करोड़) से पार हो गई है। 50 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दीपिका बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे प्रियंका चोपड़ा हैं, जिनके करीब 54 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 50 मिलियन फॉलोवर्स होने के बाद उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटोज़ और वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को वीडियो में शामिल किया है। दीपिका पिछली बार अपने ही प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म ‘छपाक’ में नजर आई थीं। अब आने वाले समय में वह कबीर खान की फिल्म 83 में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

deepika-33.jpg

राणा दग्गुबती के फॉलोअर्स की संख्या 40 लाख पार
अभिनेता राणा दग्गुबाती के इंस्टाग्राम पर 40 लाख फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। राणा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल का एक स्क्रीन शॉट साझा किया, जिसमें 4 मिलियन फॉलोअर दिखाई दे रहे हैं। राणा इसे कैप्शन देते हुए लिखा, ’40 लाख लोगों की फोर्स। ताकत के लिए धन्यवाद।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आगामी फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा थाईलैंड में की गई है।

Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका पादुकोण और राणा दग्गुबती के बाद श्रद्धा कपूर ने रचा कीर्तिमान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो