scriptदादा के निधन के अगले ही दिन सैलून पहुंची न्यासा देवगन, मुस्कराते हुए दिए पोज, लोगों ने कहा- थोड़ी तो शर्म करो! | nysa devgn spotted outside saloon | Patrika News
बॉलीवुड

दादा के निधन के अगले ही दिन सैलून पहुंची न्यासा देवगन, मुस्कराते हुए दिए पोज, लोगों ने कहा- थोड़ी तो शर्म करो!

इस दौरान न्यासा देवगन ने ब्राउन कार्गों पैंट, व्हाइट ऑफ शोल्डर टॉप और व्हाइट स्नीकर्स पहन रखी थे।

मुंबईMay 29, 2019 / 03:10 pm

Amit Singh

nysa-devgn-spotted-outside-saloon

nysa-devgn-spotted-outside-saloon

बॉलीवुड के लिए सोमवार की सुबह काफी दुखद भरी रही। बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और अजय देवगन ( Ajay Devgn ) के पिता वीरु देवगन ( veeru devgn ) का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। यह खबर आते ही बॉलीवुड सितारें एक-एक कर अजय देवगन के घर पहुंचने लगे।

nysa-devgn-spotted-outside-saloon

हाल में अजय देवगन की बेटी न्यासा ( Nysa ) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। इस फोटो में वह सैलून से निकलती हुईं नजर आ रही हैं। यह फोटो प्रोफेशनल फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, न्यासा देवगन मुंबई में सैलून सेशन के बाद स्नेपड हुईं।

 

यह फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। जहां एक ट्रोलर्स न्यासा को शर्म करने की हिदायत दे रहे हैं तो दूसरे ट्रोलर ने लिखा, ‘क्या यह ठीक है, हालही में ग्रैंडफादर वीरू देवगन का निधन हुआ है और इसके बाद भी वह सैलून सेशन के लिए चली गईं।’

Home / Entertainment / Bollywood / दादा के निधन के अगले ही दिन सैलून पहुंची न्यासा देवगन, मुस्कराते हुए दिए पोज, लोगों ने कहा- थोड़ी तो शर्म करो!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो