scriptप्रियंका चोपड़ा का खुलासा: निक जोनस को है ये गंभीर बीमारी, देसी गर्ल नहीं सो पाती रात भर | priyanka chopra cannot sleep at night due to husband nick jonas | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा: निक जोनस को है ये गंभीर बीमारी, देसी गर्ल नहीं सो पाती रात भर

इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Desi girl Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (husband Nick Jonas) के साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रही है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक पुराना इंटरव्यू (old interview) वायरल हो रहा है।

मुंबईJun 09, 2020 / 05:31 pm

Shaitan Prajapat

Priyanka chopra

Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ( Nick Jonas) की जोड़ी को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स (Bollywood perfect couples) में से एक हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (husband Nick Jonas) के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड (spending quality time) करते हुए नजर आते हैं। प्रियंका सोशल मीडिया (social media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Desi girl Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (husband Nick Jonas) के साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रही है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक पुराना इंटरव्यू (old interview) वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। जिससे सुनकर हर कोई दंग है।

priyanka chopra nick jonas
इंटरव्यू के एक सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि वह अपने पति निक जोनास के कारण पूरा रात सो नहीं पाती हैं। अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि अपने पति के डायबिटीज बीमारी के कारण बहुत परेशान रहती हैं। वह कहती हैं कि पहले पहले तो मुझे कुछ समझ नहीं आता था। निक को नींद में भी शुगर लेवल पता रहता है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं रातभर जागती रहती, क्योंकि मैं रात में कई उठ-उठकर देखती है कि वे ठीक हैं या नहीं। निक को कम उम्र में ही ये बीमारी है। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, इसलिए निक अपने जीवन में काफी अनुशासित रहते हैं।
priyanka chopra nick jonas


हाल ही में सामने आए फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में प्रियंका के पति निक 20वें नंबर पर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार को पछाड़ दिया। इस लिस्ट में अक्षय कुमार 52वें नंबर पर हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर, 2018 में राजस्थान के जोधपुर में निक जोनास के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra, Nick Jonas

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा का खुलासा: निक जोनस को है ये गंभीर बीमारी, देसी गर्ल नहीं सो पाती रात भर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो