scriptडॉक्टर ने गलत कर दी थी प्रियंका चोपड़ा के नाक की सर्जरी, चेहरा देख डर गई थीं मां, फिल्म से कर दिया गया था बाहर | priyanka chopra opens up on how her nose surgery went wrong | Patrika News
बॉलीवुड

डॉक्टर ने गलत कर दी थी प्रियंका चोपड़ा के नाक की सर्जरी, चेहरा देख डर गई थीं मां, फिल्म से कर दिया गया था बाहर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वो अपने जीवन से जुड़ी छोटी छोटी खुशियों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाती हैं। अदकारा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड’ में प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक कई खुलासे किए।

Sep 23, 2022 / 02:54 pm

Shweta Bajpai

priyanka chopra opens up on how her nose surgery went wrong

priyanka chopra opens up on how her nose surgery went wrong

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबाोग्राफी ‘Unfinished’ में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने अपनी नाक की गलत सर्जरी के डरावने एक्सपीरियंस को भी बताया। एक्ट्रेस ने सालों पहले अपनी नाक की बनावट बदलवाई थी, हालांकि एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने नाक की सर्जरी सुंदरता के लिए नहीं बल्कि अस्थमा से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण करवाई थी।
बुक के एक पार्ट में प्रियंका ने अपनी बिगड़ी हुई नोज सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने लिखा स्थमा के कारण मुझे सांस लेने में दिक्कत होती थी। एक फैमिली फ्रेंड के कहने पर मैं डॉक्टर से मिली। डॉक्टर ने देखा कि मेरे नेजल कैविटी में पॉलिप है, जिसे सर्जरी के जरिए हटाना पड़ेगा। जब डॉक्टर्स मेरी नाक में मौजूद पॉलिप को हटा रहे थे तो उन्होंने गलती से मेरी नाक का ब्रिज भी शेव कर दिया, जिससे मेरी नाक की बनावट बिगड़ गई।
उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही डॉक्टर्स ने सर्जरी के बाद मेरी नाक पर लगी पट्टियां हटाईं और मेरी नाक दिखी तो मैं और मेरी मां बुरी तरह डर गए। मेरी असली नाक जा चुकी थी। मेरा चेहरा बिल्कुल अलग दिख रहा था। वो मैं थी ही नहीं। मैं पूरी तरह निराश और टूट गई थी।

यह भी पढ़ें

‘जस्टिस फॉर सुशांत’ को स्वरा भास्कर ने बताया सोचा समझा कैंपेन

https://twitter.com/hashtag/Unfinished?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आगे उन्होंने लिखा- जब भी मैं शीशे में देखती तो एक अजनबी चेहरा मेरी तरफ देखता नजर आत थाा’। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की वजह से उन्हें अजय देवगन और दिलिप कुमार स्टारर फिल्म ‘असर’ से रिप्लेस कर दिया गया था।

किताब के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘ये प्रियंका नहीं है ये कोई और है। ये लड़की अच्छी नहीं दिख रही जबकि प्रियंका एक खूबसूरत लड़की थी जिसकी हंसी बहुत अच्छी थी।’
https://twitter.com/4331Subhash/status/1480890542628098050?ref_src=twsrc%5Etfw
इतना ही नहीं डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी प्रियंका को अपनी फिल्म ‘हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ के लिए कास्ट कर लिया था और फिर जब उन्होंने नाक की सर्जरी के बाद प्रियंका को देखा तो वो काफी नाराज़ हुए। किताब के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘ये प्रियंका नहीं है ये कोई और है। ये लड़की अच्छी नहीं दिख रही जबकि प्रियंका एक खूबसूरत लड़की थी जिसकी हंसी बहुत अच्छी थी।’

अनिल शर्मा ने प्रियंका से ये सवाल भी किया था कि आखिर ये सब करने की क्या जरूरत थी और उसी मीटिंग में प्रियंका और उनकी मां ने समझाया कि प्रियंका को पहले ही 3-4 फिल्मों से हटा दिया गया है। उस वक्त अनिल शर्मा को प्रियंका की इमानदारी भा गई और वो प्रियंका को अपनी फिल्म में रखने को तैयार हो गए।
https://twitter.com/jungIibiIIi/status/1282942705375391744?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके साथ ही प्रियंका को कई आर्टिकल्स में ‘प्लास्टिक चोपड़ा’ भी कहा गया था, जिसकी वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। सर्जरी बिगड़ने के बाद मुझे दोबारा अपनी नाक ठीक करवाने के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें

अनोखे अंदाज में होगा बिपाशा बसु का बेबी शॉवर

Home / Entertainment / Bollywood / डॉक्टर ने गलत कर दी थी प्रियंका चोपड़ा के नाक की सर्जरी, चेहरा देख डर गई थीं मां, फिल्म से कर दिया गया था बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो