नई दिल्ली। कोरोना काल के दौरान हमने कई बड़े स्टार्स को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है। जिनमें से कुछ लोगों की मौत कैंसर से, तो कुछ कोरोना के संक्रमण के चलते हुई थी। अभी हाल ही में मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन भी 30 जून को हो गया। निर्माता-निर्देशक राज कौशल के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमें में है। राज कौशल का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ था। वैसे राज कौशल बॉलीवुड जगत के एक मात्र ऐसे सदस्य नहीं हैं, जिनका निधन अ चानक दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गवां दी। आज हम बताते है इनके बारे में...