राखी यहीं नहीं रुकती वो आगे कहती हैं कि 'मोदी जी को तो फिर हिंदुस्तान का सारा पैसा देना पड़ेगा श्रीलंका को फिर मुझे छुड़ाने के लिए मोदी जी तो मेरे लिए कुछ भी कर सकते हैं. जैसे कहते हैं कि हिंदुस्तान सोने की चिड़िया है, मैं तो हीरा हूं कोहिनूर का इंडिया का'. राखी के इस वीडियो पर यूजर्स उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं.
साथ ही उनको अजीब-अजीब बातें सुना रहे हैं. जहां कुछ यूजर्स उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं, तो कुछ यूजर्स राखी को 'मानसिक बीमार' बता रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'पैपराजी वाले हीं पागल है, जो हर बात के लिए इसके पास पहुंच जाते हैं, जैसे ये बहुत हस्ती है'. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी सावंत ट्रोल हो रही हैं. राखी अक्सर ट्रोलर्स का शिकार होती रहती हैं.