गुरुवार को बीती शाम बिजनेसमैन और IPL के पूर्व प्रेसिडेंट ललित मोदी (Lalit Modi) ने अपने इंडस्टाग्राम से लेकर ट्विटर पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ कुछ लेटेस्ट रोमांटिक और पुरानी फोटो शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप की जानकारी दी, जिसने हर किसी को काफी चौंका कर रख दिया. जहां एक तरह एक्ट्रेस के फैंस को एक बड़ा झटका लगा, तो कुछ फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं. वो भी मोदी के इंस्टाग्राम पर कमेंट्स पर दोनों को बधाई दे रहे हैं.