बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने कई बड़े और दिग्गज स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन आज भी गुमनामी के अंधेरों में जी रही हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'गरम मसाला' से अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन आज तक कोई सोलो हिट नहीं दे पाई. बेहद ही कम लोग इस एक्ट्रेस के बारे में जानते होंगे. फिल्म में इनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था, लेकिन फिर भी एक दो फिल्मों में नजर आने वाली ये एक्ट्रेस हमेशा गुमनाम ही रहीं.