शो के दौरान दीपिका और सोनम ने रणबीर का मजाक उड़ाया था, जिससे रणबीर के पिता और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) काफी नाराज हो गए थे. दरअसल, शुरूआत से ही रणबीर की इमेज इंडस्ट्री में एक चॉकलेट बॉय की रही है. उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, जिनमें दीपिका और सोनम का नाम भी शामिल है.
भले ही आज रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली है, लेकिन उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ सीरियस रिलेशनशिप रही हैं. इस किस्से को खुद करण जौहर ने याद करते हुए बताया था कि 'कई बार ऐसा हुआ है कि रैपिड फायर के बाद मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ा'.