मनोज ने आगे बताया कि 'जब हम वो सीन शूट कर रहे थे तब बच्चन साहब शुरुआत में मेरा हाथ पकड़कर मुझे काफी मोटिवेट कर रहे थे, लेकिन जब हम 80 फीट की ऊंचाई पर गए तो बच्चन सर ने मस्ती करते हुए मुझसे बोला कि मनोज अगर मुझे कुछ हो जाए तो जया को बोल देना… मैंने उनकी बात को बीच मैं काटते हुए कहा कि सर मैं पहले से डरा हुआ हूं, मेरी इस बात पर उन्होंने कहा यार तुम बस मेरे घर पर खबर कर देना'. मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरूआत साल 1998 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ से किया था. आज के समय में वो इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं.