इस फिल्म का निर्देशन 'पीके' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों को बनाने वाले राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) कर रहे हैं. वहीं फिल्म से जुड़ा एक नया बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने मेकर्स को बेहद ज्यादा परेशान कर दिया है. खबरों की माने तो फिल्म से एक ऐसे शख्स ने अपने हाथ पीछें खिंच लिए हैं, जिसके बाद बीच में काफी काम रह सकता है.
खबरों की माने तो फिल्म के डीओपी यानी डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी अमित रॉय (Dop Amit Roy) ने शाहरुख की इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है. सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्म की 18 दिन की शूटिंग हो चुकी थी, जिसके बाद अमित रॉय और राजू हिरानी के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस आ गया, जिसके चलते उन्होंने बीच में ही फिल्म को छोड़ दिया.