scriptरणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म हुई थी FLOP, जानें उनकी सुपरफ्लॉप फिल्मों के बारे में | ranbir kapoor 5 super flop films | Patrika News
बॉलीवुड

रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म हुई थी FLOP, जानें उनकी सुपरफ्लॉप फिल्मों के बारे में

रणबीर जल्द की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं।

Sep 10, 2018 / 11:30 am

Preeti Khushwaha

ranbir kapoor

ranbir kapoor

बॉलीवुड में अपने अतरंगी किरदारों के लिए मशहूर एक्टर रणबीर कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज भले ही वह जिस सफलता का स्वाद चख रहे हैं, लेकिन पहले कभी उनकी फिल्में बॉक्स आॅफिस पर सुपरफ्लॉप रही हैं। रणबीर ने संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म ‘संजू’ में अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक दमदार एक्टर हैं। आज हम आपको रणबीर की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं…

ranbir kapoor

‘जग्गा जासूस’:
साल 2017 में आई फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने काम किया था। ये फिल्म 131 करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन बॉक्स आॅफिस पर इस फिल्म ने सिर्फ 69 करोड़ की कमाई की।

ranbir kapoor

‘बॉम्बे वेलवेट’:
इस फिल्म में रणबीर के साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। इस फिल्म को बनाने में करीब 118 करोड़ का खर्चा आया था। वहीं इस फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की थी।

कभी आमिर की इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल का ऑडिशन दिया था अक्षय ने, उसमें भी हो गए थे रिजेक्ट…

ranbir
‘रॉय’:
रणबीर स्टाटर इस फिल्म ‘रॉय’ में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन रामपाल ने काम किया था। साल 2015 में रिलीज इस फिल्म का बजट 50 करोड़ का था। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर 47 करोड़ की कमाई की।
छुट्टियों से वापस लौटे क्यूट तैमूर और इनाया, मॅाम सोहा और करीना संग यूं दिया पोज…

ranbir

‘बेशरम’ :
रणबीर की फ्लॉप फिल्मों में एक और फिल्म ‘बेशरम’ शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा ने काम किया था। वहीं ये फिल्म 83 करोड़ की लागत पर बनाई गई थी, जो बॉक्स आॅफिस पर 77 करोड़ ही कमा पाई।

कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा के रोल के लिए एरिका ने नहीं दिया था ऑडिशन, इस तरह एकता ने किया था कास्ट

ranbir

‘सावरियां’:
रणबीर कपूर और सोनम कपूर की पहली डेब्यू फिल्म ‘सावरियां’ थी। साल 2007 में रिलीज उनकी पहली डेब्यू फिल्म बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ था और इसने महज 29 करोड़ की कमाई की थी।

Home / Entertainment / Bollywood / रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म हुई थी FLOP, जानें उनकी सुपरफ्लॉप फिल्मों के बारे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो