वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि 'फिल्म की स्टोरी लाइन को बेवजह खिंचा गया है, जिसके चलते फिल्म ढाई घंटे की हो गई है और इतनी देर दर्शकों को रोक पाना मुश्किल होता है'. ये फिल्म की कहानी 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के जमाने पर आधारित है, जिसमें एक काल्पनिक शहर काजा की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर डकैत के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो जरूरतमंदो की मदद करते हैं, तो वहीं संजय दत्त एक दरोगा 'शुद्ध सिंह' के किरादर में नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखते को मिलती है. वहीं तरण आदर्श (Taran Adarsh) जैसे फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म को ढेड स्टार दिया है.