साथ ही वो कई बार पॉलिटिकल या सोशल मुद्दों पर भी आर्टिकल्स लिखती हैं. उनके इन आर्टिकल्स को कुछ लोग पसंद करते हैं तो ज्यादातर लोग नापसंद करते हैं. ज्यादातर उनके आर्टिकल्स काफी विवादित होते हैं, जिसको लेकर अक्षय काफी ध्यान रखते हैं. अक्षय कहते हैं कि 'जब भी वो ऐसा कुछ लिखती हैं मैं उसे समझाने की कोशिश करता हूं, प्लीज लाइन मत क्रॉस करो. मैं उसे पैर पड़ता हूं, हाथ जोड़ता हूं कि इससे दिक्कत हो जाएगी. 2-3 घंटे लग जाते हैं उसे समझाने में'. अक्षय की इस बात पर करण कहते हैं कि 'ट्विंकल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता होगा?'.