करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) को लोग बेहद पसंद करते हैं. शो के हर एपिसोड में स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हैं. वहीं शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ पहुंचे थे, जहां इन्होंने काफी मस्ती की और साथ ही अपनी लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की. साथ ही शो में अक्षय कुमार ने अपने ट्रोलर्स के बारे में भी पहली बार खुलकर बात की.