इसकी एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट भी शेयर की है, जिसको काफी पसंद भी किया गया. वीडियो में अनुपम, कंगना को खाना सर्व करते नजर आ रहे हैं. कंगना भी खाने को बेहद ही स्वादिष्ट बताती हैं. दरअसल, कंगना को कढ़ी-चावल बेहद पसंद है, जिसके बाद अनुपम खेर उनके लिए कढ़ी-चावल लेकर उनकी फिल्म के सेट पर पहुंच गए, जिसके बाद एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. साथ ही वो वीडियो में बताती नजर आ रही हैं कि एक्टर उनके लिए क्या-क्या लाए हैं.