साथ ही खबरों की माने तो फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज पर हैं, जिसे निर्देशक सुकुमार जल्दी ही फाइनल टच देने वाले हैं, जिसके बाद फिल्म फ्लोर आ पाएगी. वहीं अल्लू अर्जुन के फैंस भी फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए बेकरार हैं और बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही फिल्म से जुड़ी हर ऑफिशियल अपडेट्स का भी इंतजार कर रहे हैं.
खबरों की माने तो फिल्म शूटिंग अगस्त के आखिर तक शुरू हो सकती है. इस बीच फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो काफी हैरान कर देने वाली है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर एक्टर को एक बंपर ऑफर मिला था, जिसको उन्होंने ठुकरा दिया.
यह भी पढ़ें:‘कनाडियन कुमार’ का टैग मिलने पर Akshay Kumar ने बयां की अपनी बात, कहा - 'बिल्कुल फर्क...'