नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए साल 2020 काफी मुश्किलों भरा रहा। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से वह लगातार विवादों में घिरी रहीं। एनसीबी ने उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भी किया था। हालांकि एक महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई। जेल से निकलने के बाद से ही रिया धीरे-धीरे जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें अपने परिवार के साथ घर की तलाश करते हुए देखा गया था। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी झंडा लिए हुए अमेरिकन सिंगर रिहाना की तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या है सच्चाईपैपराजी ने पूछा हालचाल दरअसल, रिया चक्रवर्ती को वर्कआउट करने के बाद जिम से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। वहीं, एक कैमरामैन ने रिया से पूछा कि वह कैसी हैं। इस पर एक्ट्रेस ने बहुत ही सहनशीलता के साथ जवाब दिया। रिया कहती हैं, ‘अब ठीक हो रही हूं।’ इसके बाद रिया अपने कार में बैठकर आगे निकल जाती हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
आखिरी बार दिखे थे सुशांत जिस जिम से रिया चक्रवर्ती बाहर निकलीं, यह वो ही जिम है जहां पहले सुशांत सिंह राजपूत एक्सरसाइज करने के लिए आते थे। कई बार रिया चक्रवर्ती और सुशांत को साथ में जिम से बाहर निकलते हुए देखा गया था। लॉकडाउन से पहले आखिरी बार सुशांत को इस जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। उनके साथ रिया भी थीं। सुशांत ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज़ भी दिए थे। लेकिन किसी को कहां पता था कि वह आखिरी बार उन्हें अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।