scriptसलमान खान ने ईद पर दी गुड न्यूज, नई फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट की अनाउंस | Salman Khan New Movie Sikandar Release date announce on Next year EID | Patrika News
बॉलीवुड

सलमान खान ने ईद पर दी गुड न्यूज, नई फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट की अनाउंस

Salman Khan On Eid: सलमान खान ने ईद के मौके पर फैंस को गुड न्यूज दी है। सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

मुंबईApr 11, 2024 / 12:49 pm

Priyanka Dagar

salman_khan_new_movie_sikandar_release_date_announce_on_next_year_eid.jpg

सलमान खान ने ईद पर दी गुड न्यूज

Salman Khan On Eid: बॉलीवु़ड के भाईजान यानी सलमान खान ने ईद के मौके पर फैंस को खुश कर दिया है। एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म का नाम और उसकी रिलीज डेट बता दी है। सिकंदर फिल्म रिलीज बॉक्स ऑफिस पर कब दस्तक देगी ये सुनकर अब भाईजान के फैंस खुश होने वाले है।
सलमान खान हर साल यानी 2010 से लगातार 2023 तक ईद के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करते आए हैं। इस बार फिर उनके फैंस को लगा था कि ये ईद भाईजान की फिल्म के साथ मनाएंगे पर ऐसा हुआ नहीं। अब सलमान खान ने फैंस को एक गुड न्यूज देते हुए बताया कि वह सिकंदर के साथ अगले साल की ईद पर बॉक्स ऑफिस पर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें

अक्षय-टाइगर ने जनता को किया खुश या निराश? जानें कैसी लगी दर्शकों को फिल्म, पढ़ें रिव्यू

सलमान खान ने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म 2025 में आएगी। ‘सिकंदर’ फिल्म को जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस के साथ मिलकर लेकर आएंगे। मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान की अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है, जो की सभी के उत्साह को बढ़ाने के लिए काफी है।

Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान ने ईद पर दी गुड न्यूज, नई फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट की अनाउंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो