script‘Bharat’ का नया गाना ‘Zinda Hoon’ रिलीज : देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए सलमान | salman khan starrer Bharat film new song Zinda hoon released | Patrika News
बॉलीवुड

‘Bharat’ का नया गाना ‘Zinda Hoon’ रिलीज : देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए सलमान

‘जिंदा’ गाने में सलमान का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। ये गाना देशभक्ति से भरा हुआ है और इसका…

मुंबईMay 17, 2019 / 07:35 pm

Shaitan Prajapat

Zinda Hoon

Zinda Hoon

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और सुपरस्टार सलमान खान नई इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Bharat’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रह है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना ‘Zinda Hoon’ रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले ‘स्लो मोशन’, ‘ऐथे आ’ और ‘चाशनी’ जैसे गाने को भी फैन्स खूब पसंद रहे हैं।

 

Zinda Hoon

‘Zinda Hoon’ गाने में सलमान का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। ये गाना देशभक्ति से भरा हुआ है और इसका वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। विशाल-शेखर ने इस गीत का म्यूजिक दिया है। विशाल ददलानी ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। गाने में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की भी झलक देखने को मिलती है। सोशल मीडिया इस गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘भारत’ रिलीज का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तब्बू मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

Zinda Hoon

Home / Entertainment / Bollywood / ‘Bharat’ का नया गाना ‘Zinda Hoon’ रिलीज : देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए सलमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो