scriptशराब और सलमान के कॉकटेल के बाद क्या होता है, देखें इस वीडियो में | See what Salman khan do after drinking liquor | Patrika News
बॉलीवुड

शराब और सलमान के कॉकटेल के बाद क्या होता है, देखें इस वीडियो में

फिल्मों में शराबी की एक्टिंग करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जब असल में शराब पीते हैं तो क्या होता है यह देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे 

salman khan

salman khan

मुंबई। वैसे तो आप सलमान को कई फिल्मों में शराब पीते देख चुके होंगे लेकिन क्या असल में कभी आप ने देखा है कि सलमान शराब पीकर क्या करते हैं। अगर नहीं तो हम आपको दिखाने जा रहे हैं कुछ ऐसा जिसे देखकर शायद ही आपको विश्वास हो लेकिन यह सच है और सलमान नशे में क्या करते हैं यह आप भी देख लीजिए।

शराब और सलमान का नाता कुछ ऐसा ही रहा है कि वे नशे में होने के बाद क्या करते हैं उन्हें खुद भी नहीं पता होता है। इस वीडियो में सलमान मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर डुओ साजिद- वाजिद के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों जोर-जोर से गाना गाते दिख रहे हैं। जिसमें सलमान बीच-बीच में काफी उत्तेजित भी हो रहे हैं।

सलमान और साजिद जिस गाने को गा रहे हैं उसके बोल हैं कि प्यार का वादा कैसे हम तोड़ दें… इस गाने को गाते हुए वे काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और शर्टलेस होकर अपनी बॉडी भी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

उनका यह वीडियो यूट्यूब पर किसने अपलोड किया है इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वीडियो अपलोडर का नाम स्वामी अरसु दिख रहा है। इस वीडियो को 11 जनवरी 2014 को अपलोड किया गया है। 

गौरतलब है कि सलमान कई बार शराब पीकर पब्लिकली कारनामें भी करते रहे हैं। उनके ऊपर अभी ड्रिंक एंड ड्राइव का केस भी चल रहा है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसका केस अभी तक चल रहा है।

Home / Entertainment / Bollywood / शराब और सलमान के कॉकटेल के बाद क्या होता है, देखें इस वीडियो में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो