scriptशाहरुख खान और हनी सिंह में फिर से हो गयी दोस्ती | Shahrukh-Honey Singh become friends again | Patrika News
बॉलीवुड

शाहरुख खान और हनी सिंह में फिर से हो गयी दोस्ती

किंग खान शाहरुख खान और यो यो हनी सिंह में एक बार फिर से
दोस्ती हो गई है। हनी सिंह ने शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की
है।

Jan 20, 2016 / 04:03 pm

राखी सिंह

honey

honey

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और यो यो हनी सिंह में एक बार फिर से दोस्ती हो गई है। हनी सिंह ने शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है कि एंड आफ्टर द पार्टी विद लवली शाहरुख खान।

मीडिया में चर्चा है कि शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड मारा था। शाहरुख ने स्लैम टूर के दौरान हनी सिंह को थप्पड मारा था। शाहरूख और हनी सिंह की लड़ाई की खबर कई दिनों तक चर्चा में रही थी।

इस घटना के बाद हनी सिंह कई दिनों तक मीडिया और लाइमलाइट से भी दूर रहे थे। जबकि शाहरुख ने इस बात से साफ इन्कार कर दिया था कि उनकी हनी सिंह से किसी तरह की कोई तकरार हुई है। हनी सिंह की पत्नी ने भी कहा था कि शाहरुख खान हनी सिंह को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।


Home / Entertainment / Bollywood / शाहरुख खान और हनी सिंह में फिर से हो गयी दोस्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो