1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 साल में शाहरुख खान ने कभी भी अपनी इस फिल्म का एंड नहीं देखा

शाहरुख खान ने आज तक नहीं देखी अपनी फिल्म स्वदेश, क्या है इसकी वजह? साल 2004 में आई फिल्म ‘स्वदेश’ डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की ड्रीम फिल्म थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 28 Dec 2021, 12:42 AM IST

shah_rukh_khan

बॉलीवुड के किंग खान ने अपने शानदार अभिनय से अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘दीवाना’ से की थी। लेकिन शाहरुख को असली पहचान बाजीगर से मिली थी और इस फिल्म के बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके दम पर आज भी वह बॉलीवुड के ‘रोमांस के बादशाह’ और ‘किंग खान’ कहे जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी एक फिल्म कभी नहीं देखी। जबकि यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। और साथ ही इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय को खूब सराहा गया था। क्या आप जानते हैं यह कौन सी फिल्म है।

यह भी पढ़ें- फिल्मों में सलमान खान का नौकर बनने वाले इस एक्टर की हुई थी बहुत बुरी मौत

दरहसल हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश की। जी हां भले ही आप शाहरुख के फैंन ना हो लेकिन अपने फिल्म स्वदेश जरूर देखी होगी। यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के काम की खूब तारीफ हुई थी और आज तक इसे उनकी बेस्ट परफॉरमेंस में गिना जाता है। ये फिल्म 90 के दशक में प्रसारित होने वाले शो लव स्टोरिज़ से प्रेरित थी। इसमें एक कहानी थी ‘वापसी’। और यहीं से आशुतोष ने आइडिया लिया था।

शाहरुख ने एक बार इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि स्वदेस को बनना उनके लिए किसी इमोशनल एक्सपीरियंस था। शाहरुख खान ने कहा, 'स्वदेस को बनाना मेरे लिए इतना बढ़िया और ताकतवर इमोशनल एक्सपीरियंस था कि मैंने कभी रिलीज के बाद फिल्म को देखा ही नहीं। मैं उस एहसास को खत्म नहीं होने देना चाहता था’। आपको बता दें स्वदेश फ़िल्म अरविंद पिल्ललमारी और रवि कुचिमांची के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने देश लौटकर पैडल पावर जेनरेटर का निर्माण किया था।

यह भी पढ़ें- मधुबाला से लेकर माधुरी दीक्षित तक, इनकी लव स्टोरी को नहीं मिली थी मंजिल