एक के बाद एक फिल्में उनकी झोली में आती गईं और वो काम करते गए। बता दें कि इसके बाद उन्होंने 'साजन', 'हम आपके हैं कौन' सहित 'अनाड़ी' और 'बेटा' जैसी कई फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई थी। मराठी फिल्मों में अपने हुनर का परचम लहरा चुके एक्टर ने बॉलीवुड को भी अपना दिवाना बना दिया था। वो बात अलग है कि उन्हें फिल्मों में कभी हीरो के तौर पर वह अवसर नहीं मिला लेकिन उन्हें जो भी किरदार दिया गया उसमें वे बेमिसाल साबित हुए।