29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मधुबाला से लेकर माधुरी दीक्षित तक, इनकी लव स्टोरी को नहीं मिली थी मंजिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई लव स्टोरी हैं जिनकी चर्चा तो जोरों से हुई लेकिन उनको वो मुकाम नहीं मिला जिसके बारे में उन्होंने सोचा होगा। किसी को रजामंदी नहीं मिली तो किसी ने दुनिया को ही अलविदा कह दिया। बॉलीवुड ऐसे तमाम किस्सों से भरा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 27 Dec 2021, 9:14 PM IST

Know About Madhuri Dixit and Sanjay Dutt incomplete love story

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर-एक्ट्रेसेज हुए जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने प्यार को पाने की कोशिश की लेकिन पा न सकें। इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं इंडस्ट्री के वो चार स्टार्स जिनका प्यार परवान तो चढ़ा लेकिन पूरा न हो सका।

1-संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का क्योंकि दोनों के प्यार की खबरें इंडस्ट्री ने सबसे ज्यादा सुनी और देखी। एक साथ कई फिल्में करने वाले इस कपल ने जिंदगी साथ बिताने के बारे में सोचा होगा, लेकिन जिस वक्त संजय दत्त का नाम टाडा से जुड़ा उसी वक्त से ही ऐसी खबरें आने लगी कि माधुरी ने संजय से अपना रिलेशन खत्म कर लिया है। बता दें कि इन दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं। दोनों को हमेशा साथ में बाहर जाते हुए भी देखा जाता था।

2- नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के प्यार की खबरें मीडिया ने खूब छापी। एक वक्त था जब मनीषा कोइराला की डिमांड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा थी। हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में अप्रोच करना चाहता था। यह वही वक्त था जब मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के रिलेशन के बारे में सब जानते थे। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के साथ जब उनके अफेयर का खुलासा हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया था। नाना पाटेकर जब मनीषा कोइराला को डेट कर रहे थे, तो उस वक्त वे पहले से ही शादीशुदा थे। शायद यह वजह थी कि दोनों का रिश्ता आगे तक नहीं चल सका।

यह भी पढ़ेंः शादी में बाद कैटरीना कैफ ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, रेट सुनकर चौंक गए लोग

3- दिलीप कुमार और मधबाला

दिलीप कुमार और अभिनेत्री मधुबाला की जोड़ी ऑन स्क्रीन ये अपने जमाने की सबसे सफल जोड़ी रही थी। जब इन दोनों के रिश्ते की खबर सामने आई थी, तो उनके प्रशंसक भी खुशी से झूम उठे थे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। किसी वजह से मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता टूट गया। हालांकि आज भी मीडिया में यह खबरें थी कि मधुबाला के पिता दोनों के रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, जिसके चलते वो एक नहीं हो सके।

यह भी पढ़ेंः फिल्मों में सलमान खान का नौकर बनने वाले इस एक्टर हुई थी बहुत बुरी मौत

4- राज बब्बर और स्मिता पाटिल

राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्ते ने बहुत तेजी पकड़ी थी। स्मिता पाटिल से शादी करने के लिए राज बब्बर ने अपना पहली पत्नी तक को छोड़ दिया था। दरअसल स्मिता पाटिल से मिलने से पहले से ही राज बब्बर शादी शुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी और यहीं राज बब्बर ने स्मिता को दिल दे दिया था। हालांकि, भाग्य ने अपना खेल खेला और स्मिता पाटिल बच्चे को जन्म देते समय इस संसार से विदा हो गईं।