23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Siddharth Shukla का आखिरी गाना ‘जीना जरूरी है’ हुआ रिलीज, फैंस को नहीं पंसद आई ये बात

बिग बॉस विनर रह चुके दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का आखिरी गाना रिलीज किया जा चुका है. गाने को पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन उनके फैंस उनकी एक बात से काफी नाराज नजर आ रहे हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 21 May 2022, 10:09 AM IST

Siddharth Shukla का आखिरी गाना 'जीना जरूरी है' हुआ रिलीज

Siddharth Shukla का आखिरी गाना 'जीना जरूरी है' हुआ रिलीज

कई टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बनाने वाले और सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस के विनर (Bigg Boss Winner) दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी. उनके मौत की खबर जैसे ही उनके फैंस तक पहुंची सभी का काफी बड़ा झटका लगा था. काफी लंबे समय तक कोई इस बात पर यकीन तक नहीं कर पाया था कि उनकी मृत्यु हो चुकी हैं और अब वो हमारे बीच कभी नहीं लौटेंगे. उन्होंने अपने अभिनय से हमेशा ही लोगों का दिल जीती है.

फैंस उनके लुक्स और स्मार्टनेस की दीवाने हैं. साथ ही बिग बॉस में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले सिद्धार्थ की मौत को लगभग एक साल हो गया है. इसी बीच उनका आखिरी गाना 'जीना जरूरी है' (Jeena Zaroori Hai) भी कल रिलीज हो चुका है. गाने को दर्शकों को बेहद प्यार मिल रहा है. अपनी मृत्यु से पहले सिद्धार्थ ने इस गाने की शूटिंग को खत्म किया था. बताया जाता है कि इसके अलावा भी उनके काफी कई प्रोजेक्ट्स थे, जिनको उनको पूरा करना था.

यह भी पढ़ें: क्यों हो रही थी Kangana Ranaut की 'धाकड़' के बायकॉट की मांग, एक्ट्रेस ने नाराज हैं Sushant Singh Rajput के फैंस?


सिद्धार्थ के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन वो इस गाने में एक बात से थोड़े कफा नजर आ रहे हैं. दरअसल इस गाने के रिलीज को लेकर फैंस इसलिए नाराज नजर आ रहे हैं कि क्या इस गाने को रिलीज करने से उनके परिवार से इसकी इजाजत ली गई है. जी हां, फैंस सवाल कर रहे हैं कि 'क्या यूट्यूब पर म्यूजिक वीडियो रिलीज करने से पहले मेकर्स ने सिद्धार्थ के परिवार की इजाजत ली है?'. इसके अलावा कमेंट सेक्शन में फैंन लिख रहे हैं कि 'मिस यू सिद्धार्थ आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा हैं. लव यू फॉरएवर'.


वहीं दूसरे कमेंट में लिखा है 'मिस यू सिद्धार्थ. आपको कभी नहीं भूला पाएंगे'. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा विशाल कोटियन के साथ दीपिका त्रिपाठी नजर आ रहे हैं. गाने में विशाल सिद्धार्थ शुक्ला के छोटे भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं. गाने में सिद्धार्थ शुक्ला एक लड़की से प्यार करने लगते हैं, लेकिन उनकी डेथ हो जाती है. विशाल को भी उस लड़की से प्यार हो जाता है, उन्हें नहीं पता होता कि लड़की का दिल पहले उनके बड़े भाई के लिए धड़कता था. गाने को देखकर ऐसा लगेगा ही नहीं कि सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं हैं, उनकी मुस्कान और सादगी गाने में दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें:Kareena Kapoor से लेकर Ranbir Kapoor तक, स्कूल टाइम में कुछ ऐसे थे ये बॉलीवुड सेलेब्स

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग