23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों हो रही थी Kangana Ranaut की ‘धाकड़’ के बायकॉट की मांग, एक्ट्रेस ने नाराज हैं Sushant Singh Rajput के फैंस?

आज कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) रिलीज हो चुकी है, जिसको दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म कों बायकॉट (Boycott Dhaakad) की मांग की जा रही है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 May 2022, 4:40 PM IST

क्यों हो रही थी Kangana Ranaut की 'धाकड़' के बायकॉट की मांग

क्यों हो रही थी Kangana Ranaut की 'धाकड़' के बायकॉट की मांग

बॉलीवुड के बेबाक एक्ट्रेस कहे जाने वाली और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) आज रिलीज हो चुकी है. फिलहाल फिल्म को मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है, लेकिन ज्यादातर लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है. कंगना की इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के टाइम से ही दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक थे. फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आ रही हैं.

फिल्म आज रिलीज हो चुकी है, लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट (Boycott Dhaakad) की मांग उठने लगी थी, जिसके बाद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस की नाराजगी बताई जा रही है. जी हां, ट्विटर पर सुशांत सिंह के फैंस कंगना रनौत और उनकी फिल्म पर अपना खूब गुस्सा निकालते नजर आए थे. बड़ी बात ये है इस मामले में उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) को लपेट लिया. दरअसल, इस विवाद की जड़ है कंगना रनौत और सलमान खान के बीच शुरू हुई दोस्ती.

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor से लेकर Ranbir Kapoor तक, स्कूल टाइम में कुछ ऐसे थे ये बॉलीवुड सेलेब्स

यूजर्स का कहना है कि 'एक समय था जब कंगना, सलमान खान की जमकर बुराई किया करती थी, लेकिन अब दोनों की बीच दोस्ती हो गई'. वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि 'कंगना ने अपने एक इंटरव्यू मे कहा था कि उन्हें फिल्म के लिए किसी खान की जरूरत नहीं है, लेकिन वो उनकी ईद पार्टी में जा सकती हैं'. इतना ही नहीं कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि 'सलमान ने तो कंगना की फिल्म 'धाकड़' का सोशल मीडिया पर प्रमोशन भी किया था'. वहीं कुछ का कहना है कि 'अब कंगना, सलमान की तारीफ करते नहीं थक रहीं'.

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले एक वीडियो के दौरान कंगना ने सलमान को 'गोल्डन हार्ट' वाला और अपना 'दबंग हीरो' कहा था. ये सब बातें देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. आप सभी को याद होगा कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे, जिसके सभी उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे थें, जिनमें से एक कंगना रनौत थी, जिन्होंने कई वीडियो साझा की थी और बॉलीवुड के खान्स को काफी बातें सुनाया करती थीं.

यह भी पढ़ें: आपने सुना क्या? रिलीज हुआ Sunny Leone का आइटम सॉन्ग 'डिंगर बिल्ली'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग