8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां प्रकाश कौर का दुपट्टा संभालते हुए नज़र आए सनी देओल, फैंस बोले- ‘ऐसा बेटा सबका हो’

एक्टर सनी देओल कुछ समय पहले अपनी मां प्रकाश कौर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान सनी का केयरिंग नेचर देखने को मिला। सनी देओल का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सनी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 31 Aug 2021, 12:31 PM IST

Sunny Deol

Sunny Deol

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल वैसे तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। साथ ही उनका परिवार भी लाइम लाइट से दूर रहा है। उनकी मां प्रकाश कौर और उनकी बहनों को कभी भी किसी पार्टी या इवेंट में नहीं देखा गया है। यही नहीं सनी देओल ने कई सालों तकअपनी बीवी और बच्चों को भी छुपाकर रखा था। सोशल मीडिया पर भी सनी बहुत कम ही अपने परिवार की तस्वीरें पोस्ट करते हैं, लेकिन उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी मां प्रकाश कौर संग एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट पर मां संग सनी का क्यूट अंदाज देखने को मिला।

सनी देओल के फैन ने शेयर की वीडियो

सनी देओल के एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर सनी का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सनी मां के साथ एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए सनी की मां प्रकाश कौर का दुपट्टा जमीन को छूने लगता है। ये देख सनी मां के दुपट्टे को उठाकर उसे ठीक करने लगते हैं। वीडियो में सनी का केयरिंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर

आपको बता दें साल सुपरस्टार धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर। धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। उस वक्त धर्मेंद्र महज 19 साल के थे। साथ ही तब तक उनकी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं हुई थी। प्रकाश कौर संग धर्मेंद्र के दो बेटे सनी-बॉबी और दो बेटियां विजीता-अजीता हैं।

सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी होने के बाद भी प्रकाश कौर कभी भी मीडिया के सामने नहीं आईं और ना ही उन्होंने अपनी बेटियों को आने दिया। प्रकाश कौर की दोनों बेटियां भी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। सनी देओल ने भी 1984 में पूजा से शादी की। सनी की मां की तरह ही पूजा लाइम लाइट से दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें- 36 साल पहले Sunny Deol ने गुपचुप तरीके से इग्लैंड में की थी शादी, अमृता सिंह ने उठाया था इस राज से पर्दा

यह भी पढ़ें- सन्नी देओल बाड़मेर में बोलेंगे डॉयलाग

सनी देओल के बेटे ने किया बॉलीवुड डेब्यू

एक्टर सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने शानदार फिल्मों में काम किया है। जिसके बाद उन्होंने राजनीति ज्वाइन कर ली। सनी देओल ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कियाथा। वहीं अब सनी के बेटे करण देओल ने भी बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है।

करण देओल ने 'पल पल दिल' के पास से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिला था अब देओल परिवार की तीनों पीढ़ी एक साथ फिल्म 'अपने 2' में नजर आएगी। इससे पहले साल 2019 में सनी देओल ब्लैंक फिल्म में नजर आए थे।