1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सन्नी देओल बाड़मेर में बोलेंगे डॉयलाग

सन्नी से यहां डॉयलोग बुलवाने की तैयारियां की जा रही है। यह डॉयलोग बॉर्डर फिल्म के हो सकते है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 26 Apr 2019, 12:04 PM IST

सन्नी देओल बाड़मेर में बोलेंगे डॉयलाग

सन्नी देओल बाड़मेर में बोलेंगे डॉयलाग

बाड़मेर. संकोची स्वभाव और मुस्कराते रहने वाले सन्नी देओल बाड़मेर रोड शो में आएंगे तो बोलेंगे क्या? सन्नी से यहां डॉयलोग बुलवाने की तैयारियां की जा रही है। यह डॉयलोग बॉर्डर फिल्म के हो सकते है। साथ ही वे बॉर्डर फिल्म से जुड़ी यादें भी बताएंगे। सन्नी देओल के रोड शो को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

सन्नी देओल शनिवार दोपहर 2.30 बजे बाड़मेर में रोड़ शो करेंगे। गांधी चौक से अहिंसा सर्किल तक रोड़ शो होगा। रोड़ शो की तैयारियों के साथ ही सन्नी देओल के संबोधन पर बात शुरू हुई है। यहां सन्नी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील तो करेंगे ही साथ ही पब्लिक डिमांड पर डायलॉग डिलीवरी भी करेंगे।

बॉर्डर और अन्य डायलॉग

सन्नी देओल का जैसलमेर से जुड़ाव बॉर्डर फिल्म से रहा है। बॉर्डर फिल्म में उत्तरलाई का जिक्र है जहां सन्नी देओल उतरेंगे। इसके बाद यहां से वे बाड़मेर शहर के लिए रवाना होंगे। यहां से कार से रवाना होकर सन्नी गांधी चौक पहुंचेंगे। यहां पर रोड़ शो होगा। सन्नी देओल का बॉर्डर में हैण्डपंप उखाडऩे का सीन लोगों के दिल में उतरा हुआ है। एेसे में इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं प्रारंभ हो चुकी है। सन्नी यहां बॉर्डर फिल्म के अलावा अन्य कई फिल्मों का जिक्र करेंगे।

बाड़मेर-बालोतरा से आएंगे लोग

सन्नी देओल को देखने के लिए बाड़मेर शहर ही नहीं बालोतरा सहित आसपास से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। प्रशंसकों की संख्या के मद्देनजर पुलिस का इंतजाम भी किया जा रहा है। पुलिस की तैनातगी चप्पे-चप्पे पर रहेगी। यहां पर भीड़ को नियंत्रित करना बड़ा प्रश्न बन रहा है।

बाड़मेर में पहले भी आ चुके है सितारे

बाड़मेर में इससे पहले सन्नी की मां हेमामालीनी आ चुकी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बाड़मेर में 1998 में सभा की थी। विधानसभा के चुनावों में क्रिकेट स्टार नवजोतसिंह सिद्धू बायतु आए थे। सभाओं में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारकों का यहां आने का सिलसिला लगातार होने लगा है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़