8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

36 साल पहले Sunny Deol ने गुपचुप तरीके से इग्लैंड में की थी शादी, अमृता सिंह ने उठाया था इस राज से पर्दा

19 अक्टूबर को अभिनेता Sunny Deol मनाएंगे 64वां जन्मदिन फिल्मों में आने से पहले ही कर ली थी Pooja से शादी UK की मैग्जीन कवर पर छपी थी शादी की फोटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 18 Oct 2020, 2:48 PM IST

Actor Sunny Deol Married Secretly With Pooja In England

Actor Sunny Deol Married Secretly With Pooja In England

नई दिल्ली। कल यानी कि 19 अक्टूबर को एक्टर सनी देओल अपना 64वां जन्मदिन मनाएंगे। सनी वैसे इंडस्ट्री में रफ एंड टफ स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। उनके दमदार डायलॉग्स आज भी युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हैं। अभिनेता की हर एक फिल्म ने खूब वाहवाही लूटी है। इसी के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। वैसे तो सनी अपनी निजी जिंदगी को कम ही लोगों संग शेयर करते हैं। आज भी बेहद ही कम लोग उनकी पत्नी नाम और उन्हें जानते होंगे। चलिए आज हम आपको सनी की मैरिड लाइफ से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा होने के बाद भी Sunny Deol ने कई अभिनेत्रियों संग बनाए संबंध, ट्विंकल खन्ना कहने लगी थी पापा

दरअसल, सनी देओल ने गुपचुप ढंग से विदेश में शादी की थी। उनकी शादी के एक ही तस्वीर है। जो कि यूके की एक मैग्जीन के कवर पेज पर छपी थी। बताया जाता है कि पूजा संग सनी की शादी बिजनेस एग्रीमेंट को लेकर हुई थी। जिसके दो बिजनेस करने वाली फैमिली रिश्तेदारों में बदल गई थी। यह वजह थी कि सनी ने कई सालों तक अपनी शादी की खबर सबसे छुपा कर रखी थी। सनी ने फिल्म बेताब से अपना डेब्यू किया था। इसी फिल्म के दौरान उनकी शादी के बात सामने आने लगी।

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Dimple Kapadia: बॉयफ्रेंड Sunny Deol संग Raveena को देख जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

फिल्मों में काम करने के दौरान सनी देओल कई अभिनेत्रियों संग रिलेशनशिप में भी रहे। जिनसे उन्होंने अपनी शादी की खबरों को छुपाया था। वह अभिनेत्री अमृता सिंह संग भी रिलेशनशिप में थे। जिन्होंने उनके झूठ से पर्दा उठाया था। जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। पूजा संग सनी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम करन देओल है तो छोटे बेटे का नाम करणवीर देओल है। सनी के बड़े बेटे बॉलीवुड में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू कर चुके हैं।